करुणाकरण ने बेटी को राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया
तिरुवनंतपुरम, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। केरल के प्रमुख राजनीतिज्ञ के.करुणाकरन ने शनिवार को अपनी बेटी पद्मजा वेणुगोपाल को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित किया। करुणाकरन फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।
इस आशय की घोषणा करुणाकरन के आवास पर शुभचिंतकों की एक बैठक में की गई। बैठक में एक प्रस्ताव पढ़ा गया, जिसमें लिखा था कि पद्मजा करुणाकरन की राजनीतिक उत्तराधिकारी होंगी।
बैठक में करुणाकरन के करीबी कांग्रेसी नेता उपस्थित थे। इस अवसर पर करुणाकरन के बेटे के.मुरलीधरन मौजूद नहीं थे। कुछ वर्ष पहले करुणाकरन के उत्तराधिकारी मुरलीधरन ही थे। उस समय उन्होंने अपने पिता के साथ कांग्रेस को छोड़ दिया था। मुरलीधरन अभी भी कांग्रेस में अपनी वापसी का इंतजार कर रहे हैं।
ताजा घटनाक्रम के अनुसार ऐसा लगता है कि पद्मजा अपने भाई के साथ जंग में जीत जाएंगी।
इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुरलीधरन ने कहा कि उनके पिता कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करने के लिए अभी पूरी तरह सक्षम हैं।
मुरलीधरन ने कहा, "मात्र सत्ता हासिल करने के लिए पिताजी को बंधक बनाया गया है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकने वाला है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications