आतंकवादियों ने की केबल ऑपरेटर की हत्या
श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में शुक्रवार रात आतंकवादियों ने एक केबल ऑपरेटर की हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आतंकवादी सोपोर कस्बे के ख्वाजा गिलगिट इलाके के एक मकान में घुस गए। यहां के केबल ऑपरेटर आशिक हुसैन खान को गोली मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया।
एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "आशिक को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई।"
अब तक किसी भी संगठन ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications