अफगानिस्तान में 21 आतंकवादी ढेर
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने प्रांतीय उप पुलिस प्रमुख अब्दुल रहमान के हवाले से शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात कुंदुज प्रांत में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
उन्होंने बताया कि आतंकियों ने इमाम साहिब जिले के दो गांवों को अपने कब्जे में कर लिया था। सुरक्षा बलों के साथ चली एक मुठभेड़ में गांवों को मुक्त करा लिया गया है। इस गोलीबारी के दौरान तालिबान के आठ लड़ाके मारे गए। आतंकवादियों के हमले में एक सुरक्षा कर्मी भी मारा गया।
दस्त-ए-अर्की जिले में सुरक्षा बलों के एक हवाई हमले में एक कमांडर सहित 13 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
अधिकारी ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications