बिहार का तापमान 40 से ऊपर (लीड -1)
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र की मानें तो गर्मी से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। राजधानी में शनिवार को अधिकतम तापमान 42़ 5 सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25़ 5 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
राज्य में गया जिला शनिवार को सबसे गर्म रहा जहां का अधिकतम तापमान 43़ 6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा राज्य के पूर्णिया में अधिकतम तापमान 39़ 2 तो भागलपुर में 42़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
पटना में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42़ 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। साफ आसमान और शुष्क पछुआ हवा की वजह से राज्य में अधिकतम तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।
मौसम विभाग के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राजस्थान, गुजरात से होते हुए गर्म पछुआ हवा राज्य में आ रही है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि अभी राज्य के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 के आसपास ही बना रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications