मोदी अभी हार मानने को तैयार नहीं (लीड-1)

नई दिल्ली/मुंबई, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के चेयरमैन और कमिश्नर ललित मोदी ने यह कहते हुए गवर्निग काउंसिल को असमंजस में डाल दिया है कि वह अपने पद से इस्तीफा तो दे सकते हैं लेकिन अपने ऊपर लगे आरोपों का निराधार साबित करने के बाद।

क्रिकेट बोर्ड में मोदी से सहानुभूति रखने वाले एक व्यक्ति का कहना है कि मोदी अपने बचाव के लिए कुछ दिनों की और मोहलत चाहते हैं, क्योंकि आरोपों की सूची तेजी के साथ लंबी होती जा रही है।

मुंबई में दिन भर इस मुद्दे पर चर्चाएं जारी रहीं। उठे विवाद से पैदा हुए संकट का कोई उचित समाधान निकालने के लिए संदेशवाहकों और संदेशों की आवाजाही बनी हुई है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष शशांक मनोहर, सचिव एन.श्रीनिवासन, आईपीएल उपाध्यक्ष निरंजन शाह और मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रत्नाकर शेट्टी के साथ सोमवार को काउंसिल की बैठक में अपनाई जाने वाली रणनीति पर गुफ्तगू कर रहे हैं।

बोर्ड के प्रमुख लोग यह तय करने के लिए कि ललित मोदी को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया जाए या नहीं, बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार से शाम को मुलाकात कर सकते हैं।

काउंसिल के अन्य अधिकांश सदस्यों के या तो शनिवार रात तक या फिर रविवार सुबह तक मुंबई पहुंचने की संभावना है।

काउंसिल के कुछ प्रमुख सदस्य इस बात पर दृढ़ हैं कि मोदी को अपना पक्ष रखने का अवसर नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन यहीं पर कुछ सदस्यों का कहना है कि न्याय इस बात की मांग करता है कि मोदी को अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाना चाहिए। मोदी ने गवर्निग काउंसिल सदस्यों और सरकारी एजेंसियों द्वारा खड़े किए गए सवालों का जवाब देने के लिए एक मई तक का समय मांगा है।

बहरहाल, मनोहर मोदी को कोई अवसर नहीं देना चाहते। यहां तक कि पवार भी उन्हें इसके लिए मना पाने में विफल साबित हुए हैं।

दूसरी ओर बीसीसीआई कुछ फ्रेंचाइजी मालिकों से सार्वजनिक रूप से तथा कुछ से निजी तौर पर बंधा हुआ है। ये फ्रेंचाइजी मालिक खुल कर मोदी के समर्थन में आ गए हैं।

रायल चैंलेंजर्स बेंगलुरू के मालिक विजय माल्या और किंग इलेवन पंजाब की सह मालिक अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने मोदी के साथ किए जा रहे व्यवहार पर नाखुशी जाहिर की है। दोनों का मानना है कि मोदी को अपना पक्ष रखने के लिए एक मौका दिया जाना चाहिए।

जीसी के एक अन्य सदस्य और केंद्रीय नवीन एवं अक्षय ऊर्जा मंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि मोदी मामले में कोई पूर्वानुमान नहीं लगाया जाना चाहिए। कानून को अपना काम करने की अनुमति दी जानी चाहिए।

अभिनेत्री प्रीति जिटा ने एक स्थानीय समाचार पत्र में प्रकाशित उस खबर को गलत करार दिया है, जिसमें लिखा गया है कि किंग्स इलेवन में मोदी ने आकाश अरोड़ा नाम के एक शख्स के जरिए अपनी हिस्सेदारी रखी है। प्रीति ने इस खबर के खिलाफ मुकदमे तक की धमकी दी है।

सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर शनिवार को प्रीति ने कहा, "आज सुबह मैंने एक और गलत खबर पढ़ी कि किंग्स इलेवन में आकाश अरोड़ा के जरिए ललित मोदी की हिस्सेदारी है। यह खबर निराधार है।"

प्रीति ने कहा, "यह देखकर बहुत दुखी हूं कि मीडिया के पास कैसी सूचना है। लोगों का नाम उछालने के लिए मीडिया से कौन पूछने जा रहा है।"

दूसरी ओर कोच्चि फ्रेंचाइजी पर उठे विवाद के बाद विदेश राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले शशि थरूर ने कहा है कि वह आईपीएल प्रतियोगिता की 'मुकम्मल जांच' का इंतजार कर रहे हैं।

थरूर ने शुक्रवार रात सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'ट्विटर' पर कहा, "आईपीएल की मुकम्मल जांच हो जाने की प्रतीक्षा कर रहा हूं। अगर मेरे इस्तीफे से असल सुधार होना है तो इसे मैं सार्थक मानूंगा। हमारा क्रिकेट स्वच्छ होना चाहिए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+