मुलायम का 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान
लखनऊ, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश बंद का आह्वान किया है। इसी दिन महंगाई के विरोध में विपक्षी पार्टियों ने देशव्यापी बंद का भी आह्वान किया है।
मुलायम ने शनिवार को संवादाताओं से बातचीत में कहा, "संयुक्त मोर्चा में शामिल 13 राजनीतिक दलों की ओर से महंगाई के विरोध में आहूत बंद के मद्देनजर हमने उत्तर प्रदेश में बंद का आह्वान किया है।"
उन्होंने कहा, "बंद रखने का हमारा उद्देश्य आवश्यक उपभोग की वस्तुओं की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन करना है। आम आदमी का महंगाई से बुरा हाल है।"
उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह आम आदमी की समस्याओं के प्रति कतई गंभीर नहीं है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications