पूर्वोत्तर में भारी बारिश की चेतावनी
इधर, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल में शनिवार को तीखी धूप और गर्म हवाओं का रुख कायम रहेगा, हालांकि उत्तर भारत के कई भागों में तापमान में मामूली गिरावट आने से थोड़ी राहत मिली है।
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैण्ड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में छींटे पड़ने की संभावना जताई है। जम्मू एवं कश्मीर में बारिश होने के आसार हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उड़ीसा, केरल, लक्ष्यद्वीप और अण्डमान एवं निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट बारिश हो सकती है।
आईएमडी ने उत्तर-पश्चिमी, मध्य और पूर्वी भारत के कई भागों में अगले दो से तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान कोई बदलाव न आने उम्मीद जताई है। देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम और लू का चलना जारी रहेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सíवस।












Click it and Unblock the Notifications