फोन टेपिंग अनैतिक व गैरकानूनी : दिग्विजय
पंचकुला (हरियाणा), 24 अप्रैल (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने शनिवार को उस खबर का खंडन किया जिनमें यह खुलासा किया गया है कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार कुछ नेताओं के फोन टेप करवा रही है। उन्होंने हालांकि इस मामले की जांच कराए जाने की भी मांग की।
दिग्विजय ने यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा, "मैं इन कहानियों में विश्वास नहीं करता। किसी का फोन टेप करना अनैतिक और गैरकानूनी है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार ऐसा नहीं कर सकती।"
उन्होंने कहा, "अब जबकि इस संबंध में रिपोर्ट आई है तो इस मामले की उपयुक्त तरीके से जांच होनी चाहिए।"
सिंह ने कहा, "फोन टेपिंग की अनुमति होनी चाहिए जब किसी से देश को खतरा हो।"
उल्लेखनीय है कि आउटलुक पत्रिका ने एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, माकपा नेता प्रकाश करात औरदिग्विजय सिंह के फोन कॉल्स टेप करवाए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications