दो लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, 3 गिरफ्तार (लीड-1)
पुलिस के मुताबिक दीपक, जीतू उर्फ जितेंद्र, विकी और प्रशांत कुमार ने 19 से 20 वर्ष की दो लड़कियों को प्रलोभन देकर ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार रात उनके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित दोनों लड़कियों में से एक ने किसी तरह से इस घटना की जानकारी फोन के माध्यम से बुलंदशहर स्थित अपने परिजनों को दी। घटना की जानकारी के बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक विकी और जीतू एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करते हैं जबकि दो अन्य छात्र बताए जाते हैं।
पुलिस ने इस मामले में चार में से तीन आरोपियों दीपक, जीतू और विकी को गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी प्रशांत कुमार फरार होने में सफल हो गया।
ग्रेटर नोएडा के पुलिस अधीक्षक एस.के.वर्मा ने कहा कि दोनों लड़कियों को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है जबकि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।