एक अच्छा लेजर पदार्थ है हीरा
मैक्वेरी युनीवर्सिटी फोटोनिक्स रिसर्च सेंटर के शोधकर्ता रिचर्ड मिलड्रेन और उनके साथियों ने 2008 के अंत में एक खोज द्वारा बताया था कि संश्लेषित (कृत्रिम) हीरे से एक संसक्त (संयुक्त) लेजर बीम (किरण पुंज) बनाना संभव है।
अब शोधकर्ताओं ने प्रदर्शन कर बताया है कि अन्य पदार्थो के लेजर की अपेक्षा हीरे के लेजर अधिक प्रभावी होते हैं।
मिलड्रेन ने कहा, "मुख्य उपलब्धि यह है कि संश्लेषित हीरे से हम अधिक उच्च क्षमता वाले लेजर युक्तियां बना सकते हैं।"
उन्होंने कहा कि अब हीरे के लेजर गुणों को बढ़ाने की दिशा में और काम किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि सभी ज्ञात पदार्थो की अपेक्षा हीरे में ऊष्मा की गति सबसे अधिक होती है और उम्मीद की जा रही है कि हीरे के इस गुण से हम इसकी लेजर बीम शक्ति को और भी बढ़ा सकते हैं।
लेजर शोध में आठ मिलीमीटर लंबे रंगहीन हीरे का इस्तेमाल किया जाता है और इनका वजन एक कैरट से भी कम होता है।
संश्लेषित हीरे में एक मुख्य तत्व होता है। इसे रमन लेजर कहते हैं। यह लेजर का ही एक प्रकार है, जो विद्युत की अपेक्षा प्रकाश से प्रेरित होता है।
मिलड्रेन कहते हैं कि प्रथम लेजर के आविष्कार के 50वें साल में हीरे के लेजर के प्रभाव को समझना शुरू किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।