बांग्लादेश के भोला-3 संसदीय क्षेत्र में मतदान संपन्न (लीड-1)
समाचार पत्र 'डेलीस्टार' के अनुसार लालमोहन और ताजमुद्दीन शहरों में कड़ी सुरक्षा में मतदान सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक बिना किसी बाधा के संपन्न हुआ।
इस सीट पर सत्तारूढ़ दल के नुरुन्नबी चौधरी शावोन और मुख्य विपक्षी दल बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के मेजर (अवकाश प्राप्त) हफीजुद्दीन अहमद के बीच मुकाबला है।
अहमद ने सुबह 8.30 बजे लालमोहन बॉयज हाईस्कूल में अपना वोट डाला। शावोन ढाका में मतदाता हैं इसलिए वह वोट नहीं दे सके।
विपक्ष के प्रत्याशी का आरोप है कि विभिन्न स्थानों पर उनके कार्यकर्ताओं को मतदान केंद्र पर जाने से रोका गया।
अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में कोई शिकायत नहीं मिली है।
निर्वाचन आयोग ने कहा कि संसदीय क्षेत्र के 86 में से 52 मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के अतिरिक्त बंदोबस्त किए गए।
विपक्ष के प्रत्याशी ने आरोप लगाया था कि मतदान से एक दिन पहले हुई हिंसा में सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं ने उसके 300 कार्यकर्ताओं को घायल कर दिया था।
दिसंबर 2008 को हुए चुनाव के दौरान गड़बड़ियों के कारण सर्वोच्च न्यायालय ने इस सीट पर हुए चुनाव को अमान्य घोषित कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications