उच्च शिक्षण संस्थानों में स्व घोषणा की जरूरत : सिब्बल
सिब्बल ने कहा कि जो बच्चे इंजीनियरिंग और मेडिकल पाठ्यक्रमों की ऊंची फीस वहन करने की क्षमता नहीं रखते, उनकी मदद के लिए एक शिक्षा वित्त निगम स्थापित किया जाएगा।
यहां एक संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सिब्बल ने कहा, "जिन विद्यार्थियों के पास पैसे नहीं हैं, उन्हें आसान ऋण उपलब्ध कराया जाएगा और ऐसे प्रावधान बनाए जाएंगे कि वे रोजगार पाने के बाद ऋण की राशि लौटा सकें।"
सिब्बल ने कहा, "विभिन्न राज्यों में कई सारे कॉलेज और विश्वविद्यालय अस्तित्व में आ रहे हैं, लेकिन उनकी गुणवत्ता और मानकों के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में हमें एक राष्ट्रीय प्रमाणन प्राधिकरण की जरूरत है। सभी उच्च शिक्षा संस्थानों और विश्वविद्यालयों को मूल्यांकन की इस प्रक्रिया से गुजरना होगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications