रूस ने किया अमेरिकी उपग्रह का प्रक्षेपण
मास्को, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। रूस ने शनिवार को एक अमेरिकी दूरसंचार उपग्रह को अंतरिक्ष में भेजने के लिए एक प्रोटान-एम रॉकेट का प्रक्षेपण किया।
समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार रॉकेट को कजाकस्तान स्थित बैकानूर अंतरिक्ष केंद्र से अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार 11.19 बजे दागा गया। उपग्रह को अंतर्राष्ट्रीय समयानुसार लगभग 20.19 बजे वाहक रॉकेट से अलग होना था।
2.6 टन वाले इस उपग्रह का जीवनकाल लगभग 15 वर्ष का है। यह उपग्रह अमेरिका और कैरिबियन में उपभोक्ताओं को डिजिटल टेलीविजन सेवाएं मुहैया कराएगा।
रूस द्वारा इस वर्ष प्रक्षेपित यह पांचवा प्रोटान-एम रॉकेट है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications