मुंबई हमले के बाद आखिरकार खुला ओबराय होटल

नरीमन प्वाइंट पर स्थित इस होटल के पुनर्निमाण में करीब 180 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। होटल के अधिकारियों ने अनुसार 37 कमरे पहले से ही बुक हैं।

मुंबई हमले के बाद महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री पद संभालने वाले अशोक चव्हाण ने फीता काटकर और दीप प्रज्जवलित करके होटल का शुभारंभ किया और होटल से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं।

आतंकवादियों के हमले में ओबराय होटल में मारे गए 32 लोगों में यहां से जुड़े 10 लोग भी शामिल थे। इस हमले में कई विदेशियों सहित कुल 166 लोग मारे गए थे। ओबराय होटल आतंकवादियों के खास निशाने पर रहा था।

होटल के एक अधिकारी ने कहा कि नए लुक में सामयिकता, भव्यता और भारतीय आकर्षण की झलक मिलेगी। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर विशेष ध्यान दिया गया है।

हमले से पहले इस होटल में अतिथियों के लिए 327 कमरे थे जिनकी संख्या कम करके 287 कर दी गई है। सुइट की संख्या में इजाफा किया गया है इनकी संख्या 22 से बढ़ाकर 73 कर दिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि आने वाले हफ्ते के लिए 37 कमरे बुक हैं। इसके अलावा सप्ताहांत के लिए होटल के तीनों रेस्तरां भी बुक हैं।

होटल के अध्यक्ष लियाम लांबर्ट ने कहा कि पुनर्निमाण पर करीब 180 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

एक प्रवक्ता ने बताया कि उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने होटल का निरीक्षण किया और प्रबंधन के साथ दोपहर का भोजन किया।

आतंकवादी हमले से पहले ओबराय का सालाना राजस्व 160 करोड़ रुपये था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+