उत्तर भारत में तापमान बढ़ने की संभावना (राउंडअप)

पूर्वी उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी बंगाल, झारखण्ड, उड़ीसा और विदर्भ में गर्मी का असर बरकरार है। उड़ीसा के संभलपुर जिले में शनिवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पिछले तीन दिनों से राष्ट्रीय राजधानी में तापमान में मामूली कमी जरूर आई है, लेकिन फिर भी यहां मौसम की बेरुखी कायम है। दिल्ली में शनिवार को अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बाकी तीन महानगरों में तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं देखा गया। मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में शनिवार को अधिकतम तापमान 36.1, 35.6 और 35.2 डिग्री दर्ज किया गया।

उधर, पिछले 24 घंटों में असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उप-हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हुई है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूर्वोत्तर के असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैण्ड, मिजोरम, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की उम्मीद जाहिर की है। पहाड़ी राज्यों उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू एवं कश्मीर में भी वर्षा के आसार लगाए जा रहे हैं।

चण्डीगढ़ सहित पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में बादल छाए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों के भीतर बारिश हो सकती है। जयपुर में शनिवार को आसमान साफ रहा और यहां अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

देहरादून में भी हल्की बारिश हो सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं मसूरी में हल्के बादल छाए रहे। कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।

मध्य प्रदेश में शनिवार को अधिकतम तापमान में आई कुछ गिरावट से लोगों ने राहत की सांस ली है। भोपाल स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है जो पिछले दिनों के मुकाबले एक से दो डिग्री सेल्सियस कम है।

मध्य प्रदेश में इंदौर का 39.4, ग्वालियर का 41 और जबलपुर का 41.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राज्य में सबसे गर्म स्थान गुना और खजुराहो हैं, जहां अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार के तकरीबन सभी इलाकों में तापमान में भारी वृद्धि दर्ज की जा रही है। अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक रिकार्ड किया जा रहा है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने शनिवार को बताया कि राजस्थान, गुजरात होते हुए गर्म पछुआ हवाएं राज्य में बह रही हैं। इस वजह से फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। चंद्रा ने कहा कि आगामी कुछ दिनों तक अधिकांश जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। राज्य में सबसे गर्म जिले गया का तापमान 43़ 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दक्षिणपूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तरी उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और विदर्भ के पश्चिमी क्षेत्रों में शनिवार को गर्म हवाएं चलीं। पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार के कुछ हिस्सों समेत पश्चिम बंगाल में तीखी धूप और गर्म हवाओं का रुख कायम रहा।

मौसम विभाग के अनुसार हिमाचल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान पर बादल छाए रहें। मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में गरज के साथ बारिश दर्ज की गई। राज्य में शनिवार को शिमला सहित कई जिलों मध्यम में भी बारिश हुई।

मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में धूल भरी आंधी आने के अंदेशा जताए हैं। उधर, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, महाराष्ट्र,गोवा, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक के आंतरिक हिस्सों और अंडमान निकोबार एवं द्वीप समूह में बारिश होने की संभानवा बताई गई।

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान बिहार, झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और सिक्कम में तेज तूफान के साथ छींटे पड़ने की चेतावानी जारी की है, वहीं असम, अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भी भारी बारिश को लेकर चेताया गया है। देश के बाकी भागों में मौसम में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+