अच्छे मानसून का लाभ उठाना चाहिए : स्वामीनाथन
'जलवायु परिवर्तन में खाद्य सुरक्षा' पर आयोजित एक सम्मेलन में स्वामीनाथन ने पूछा, "अच्छे मानसून का लाभ उठाने के लिए हम कैसी तैयारी कर रहे हैं।"
भारतीय मौसम विभाग ने देश में इस वर्ष अच्छी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। इस बार सामन्य तौर पर बारिश जून से शुरू होकर सितंबर तक चलेगी।
स्वामीनाथन ने कहा कि किसानों की मदद के लिए सरकार को पूरे देश में अनुसंधान केंद्र खोलने चाहिए।
उन्होंने कहा, "इस केंद्र को पंचायत स्तर पर या फिर डिवीजन स्तर पर स्थापित किया जा सकता है। इससे कंप्यूटरीकृत आंकड़े उपलब्ध हो सकेंगे जिससे विभिन्न परिस्थतियों में फसलों के पैटर्न को समझा जा सकेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications