फोन टेप करवाना गलत : लालू
पटना में शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए लालू ने कहा, "किसी भी नेता का फोन टेप करवाना अलोकतांत्रिक एवं गलत है।"
उन्होंने नीतीश के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि आखिर वह इतने परेशान क्यों हैं। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कहीं गलत नहीं हैं और उनका फोन टेप हो रहा है तो उन्हें इतना बेचैन नहीं होना चाहिए।
ज्ञात हो कि नीतीश ने फोन टेपिंग को अलोकतांत्रिक करार देते हुए शुक्रवार को कहा था कि आखिर उनसे देश को क्या खतरा है, जो उनका फोन टेप कराया जा रहा है।
उन्होंने कहा था, "जिस प्रकार मेरा और अन्य विरोधी नेताओं के टेलीफोन टेप किए जा रहे हैं, वह न केवल गैरकानूनी है बल्कि लोकतंत्र को समाप्त करने की एक कार्रवाई है।"
उन्होंने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा था, "केंद्र सरकार को यह बताना चाहिए कि मेरे जैसे व्यक्ति से राष्ट्र को क्या खतरा हो सकता है, जिसके कारण मेरा टेलीफोन टेप किया गया।"
ज्ञात हो कि आउटलुक नामक पत्रिका ने अपने एक रिपोर्ट में नीतीश कुमार समेत कई और अन्य नेताओं के टेलीफोन टेप किए जाने का खुलासा किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications