गोवा में 25 लाख रुपये के मादक पदार्थ जब्त
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक 24 वर्षीय फिलिक्स ओटिडो को आधा किलोग्राम कोकीन और 45 ग्राम अन्य तरह के नशीले पदार्थ के साथ शनिवार को गिरफ्तार किया गया।
राज्य में शुक्रवार को हुए स्वागत समारोह के दौरान पुलिस महानिदेशक बस्सी ने कहा था कि एंटी नारकोटिक्स सेल (एनएसी) के कार्रवाई के बाद राज्य में नशीले पदार्थो का कारोबार खत्म हो चुका है।
बस्सी ने कहा कि गोवा नशीली दवाओं का उत्पादक नहीं है। इस मामले में गोवा एक पीड़ित राज्य है। नशीली पदार्थो से संबंधित गतिविधियों को रोकने के लिए दबाव बरकरार रखा जाएगा।
गोवा के गृहमंत्री रवि नायक ने भी कुछ महीने पहले इसी तरह का एक बयान जारी कर कहा था कि राज्य में नशीले पदार्थो की गितिविधियां बंद हो चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications