दंपति को परोसा रक्त से सना बर्गर
ऑकलैंड, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। न्यूजीलैंड के एक मशहूर रेस्तरां में नाश्ता करने पहुंचे पति-पत्नी उस समय हतप्रभ रह गए जब उन्हें परोसे गए बर्गर में से एक को मानव रक्त से सना देखा।
स्थानीय अखबार 'न्यूजीलैंड हेराल्ड' के मुताबिक पश्चिमी ऑकलैंड स्थित वेस्टगेट बर्गर किंग रेस्तरां में नाश्ता करने पहुंचे टिम ह्यूले की पत्नी रचेल जब बर्गर खाने ही वाली थीं तभी उन्होंने देखा कि बर्गर का नीचे का हिस्सा रक्त में सना है।
इसके बाद दोनों ने पहले तो यह देखा कि कहीं उनके हाथ में चोट तो नहंीं आई है जिससे रक्त निकल रहा हो, लेकिन उन्हें कुछ नहंी मिला। तब उन्हें एहसास हुआ कि जरूर दुकान के काउंटर से ही उनकी प्लेट में रक्त आया होगा।
बर्गर किंग रेस्तरां के प्रवक्ता रशेल एलिसन ने कहा कि रसोइए के हाथ में चोट लगने की वजह से रक्त निकल रहा था और बर्गर परोसते समय उसने इस बात पर ध्यान नहीं दिया। जैसे ही ह्यूले ने शिकायत की तो उसको तुरंत बर्गर बनाने के काम से हटाया गया और भोजन पकाने की जगह को स्वच्छ किया गया।
रेस्तरां ने दंपति से माफी मांगी और उन्हें कुछ वाउचर देने का प्रस्ताव रखा, जिसे दंपति ने ठुकराते हुए कानूनी सलाह लेने की बात कही।
ह्यूले का कहना है कि यदि उनकी पत्नी ने वह बर्गर खा लिया होता तो उन्हें एड्स या हेपेटाइटिस बी हो सकता था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications