मंदी के दौरान अश्लील वेबसाइट देखते थे अमेरिकी अधिकारी
सीनेटर चक ग्रैसली के अनुरोध पर एसईसी की जांच में पता चला है कि जब अमेरिकी अर्थव्यवस्था मंदी के गिरफ्त में थी तब विभाग के 31 कर्मचारी अपना अधिकांश समय अश्लील वेबसाइट्स देखने में गुजार रहे थे।
'एबीसी न्यूज' के अनुसार एसईसी के दफ्तर में गत ढाई वर्षो में 31 कर्मचारियों ने कंप्यूटरों पर अपना अधिकांश वक्त अश्लील वेबसाइट देखने में लगाया। इनमें 17 कर्मचारी ऐसे थे, जिन्हें प्रतिवर्ष एक लाख से 222,000 डॉलर के बीच वेतन मिलता था।
वाशिंगटन में एसईसी के मुख्यालय में तैनात एक वरिष्ठ अधिकारी दिन भर में आठ घंटे अश्लील वेबसाइट ही देखता था। 'एबीसी न्यूज' की रिपोर्ट के अनुसार संबंधित अधिकारी ने कई तस्वीरें डाउनलोड की थी।
रिपोर्ट के अनुसार एक कर्मचारी ने अश्लील वेबसाइट खोलने के लिए सैकड़ों बार प्रयास किया था लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। बाद में उसने फ्लैश ड्राइव की सहायता से अपनी मन की मुराद पूरी की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications