इस्तीफे के बाद पहली बार केरल पहुंचे थरूर
थरूर तिरूवनंतपुरम के सांसद हैं। आईपीएल विवाद के बाद मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद वह पहली बार यहां पहुंचे। वह दोपहर लगभग 12.50 बजे तिरूवनंतपुरम हवाई अड्डे पहुंचे। हवाई अड्डे पर उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे।
भाकपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने थरूर का विरोध भी किया। पुलिस ने लगभग 50 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।
आईपीएल विवाद के संबंध में थरूर ने कहा कि उन्होंने कोई गलती नहीं की है। उन्होंने कहा, "मैंने अपने प्रभाव का इस्तेमाल केवल केरल की जनता के लिए किया। मैं यहां के लोगों के लिए कुछ करना चाहता हूं,मैंने कुछ गलत नहीं किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications