शिमला में बारिश से तापमान लुढ़का
शिमला, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में शनिवार को बारिश से तापमान में कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में मौसम खुशगवार रहने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया, "शिमला और आसपास के क्षेत्रों में शनिवार दोपहर को मध्यम वर्षा दर्ज की गई। पूरे राज्य में बारिश होने की खबरें मिली हैं।"
उन्होंने बताया कि ऊंचाई वाले इलाकों किन्नौर और लाहौल एवं स्पीति जिले में हल्की बारिश हुई।
सिंह ने कहा, "किन्नौर के चिटकुल शहर में 30 सेंटीमीटर बारिश हुई, वहीं सांगला और कालपा में शुक्रवार रात वर्षा हुई थी।"
शिमला में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और किन्नौर जिले के कालपा में तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications