पाक में रची गई न्यूयार्क में बम रखने की साजिश

ब्रूकलिन की संघीय अदालत में शुक्रवार को क्वींस काउंटी के रहने वाले एक टैक्सी ड्राइवर जारीन अहमदजई ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

अहमदजई, डेनवेर के नजीबुल्ला जाजी नामक व्यक्ति के संपर्क में आया था जिसे पहले ही इस मामले में दोषी ठहराया जा चुका है। बम रखने के एक अन्य आरोपी अदीस मेदुनजानीन के खिलाफ पांच मामलों में सुनवाई चल रही है।

अभियोजन पक्ष ने कहा कि ये तीनों अगस्त 2008 में पाकिस्तान गए थे और वहां इन्होंने अलकायदा के वैश्विक अभियानों के सरगना सालेह अल-सोमाली और एक अन्य कुख्यात अलकायदा आतंकवादी राशिद रऊफ से मुलाकात की।

अभियोजन पक्ष के अनुसार इन तीनों ने अलकायदा के नेताओं से कहा कि वे अफगानिस्तान में लड़ना चाहते हैं। अलकायदा के नेताओं सुझाव दिया कि वे न्यूयार्क लौट जाएं और वहां आत्मघाती विस्फोट करें। इस तरह वे इस लड़ाई में ज्यादा महत्वपूर्ण योगदान निभा सकेंगे।

अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार ये तीनों हमले को अंजाम देने के लिए तैयार हो गए।

सुनवाई के दौरान अहमदजई ने अपना जुर्म कबूल करने से पहले कुरान का जिक्र किया और गुस्से से कहा कि अलकायदा की तुलना में अमेरिका को यहूदी षडयंत्र से ज्यादा खतरा है।

मुकदमे की सुनवाई के दौरान न्यायाधीश ने उस समय हस्तक्षेप भी किया जब अहमदजई ने यह बताने की कोशिश की कि वह और उसके सहयोगी ऐसा करने के लिए क्यों प्रेरित हुए। न्यायाधीश स्टीवन एम. गोल्ड ने कहा कि इस मामले में इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+