अफगानिस्तान में घुसे 100 विदेशी आतंकवादी

काबुल, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। तालिबान और अलकायदा के विभिन्न देशों के लगभग 100 आतंकवादी अफगानिस्तान के उत्तरी कुंदुज प्रांत में प्रवेश कर गए हैं। एक शीर्ष अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक प्रांतीय गवर्नर मोहम्मद उमर ने बताया, "हमें सूचना मिली है कि चेचन्या, उजबेकिस्तान, तजाकिस्तान, पाकिस्तान, मध्यपूर्व सहित अन्य देशों से करीब 100 विदेशी आतंकवादी कुंदूज प्रांत में प्रवेश कर गए हैं। "

उन्होंने कहा कि कुंदूज प्रांत और उसके आस-पास के इलाके में सुरक्षा भंग करने के उद्देश्य से घुसपैठ करने वाले विदेशी आतंकवादी तालिबान और अलकायदा के स्थानीय सदस्यों को प्रशिक्षित करेंगे।

प्रांतीय गर्वनर ने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि आवश्यक कदम नहीं उठाए गए तो ये आतंकवादी तखार और बदकशां प्रांतों में भी प्रवेश कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+