शेयर बाजारों में हल्की बढ़त (साप्ताहिक समीक्षा)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 103.02 अंकों (0.59 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ शुक्रवार को 17,694.2 पर बंद हुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 41.5 अंकों (0.78 प्रतिशत) की वृद्धि के साथ 5,304.1 पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 1.55 प्रतिशत और स्मालकैप 2.03 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई, उनमें एसबीआई (10.4 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (7.6 प्रतिशत), आईसीआईसीआई बैंक (6 प्रतिशत), हिंदुस्तान यूनिलीवर (5.3 प्रतिशत) और रिलायंस पॉवर (2.8 प्रतिशत) शामिल हैं।
सेंसेक्स में जिन शेयरों के मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई उनमें टाटा स्टील (6.8 प्रतिशत), टीसीएस (4.3 प्रतिशत), विप्रो (4.2 प्रतिशत), एसीसी (3.1 प्रतिशत) और हीरो होंडा (2.3 प्रतिशत) शामिल हैं।
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मंगलवार को महत्वपूर्ण ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की वृद्धि के बाद बाजार में तेजी का रुख देखा गया। अधिकांश विश्लेषक महत्वपूर्ण दरों में 50 आधार अंकों की वृद्धि का अनुमान कर रहे थे।
बीएसई के अनुसार जिन क्षेत्रों के शेयरों में खरीदारों ने सबसे अधिक रुचि दिखाई उनमें बैंकिंग (5 प्रतिशत ऊपर), धातु (3.1 प्रतिशत ऊपर) और रियल्टी (1.4 प्रतिशत ऊपर) शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications