फोन टैपिंग की जिम्मेदारी ले सरकार : माकपा

माकपा ने बयान जारी कर कहा, "सरकार को फोन टैपिंग मामले की जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए और जिसने इसके लिए आदेश दिया था, उसके खिलाफ वह कार्रवाई करे। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों की गुप्त गतिविधियों के बचाव का बहाना नहीं बनाया जा सकता।"

माकपा ने यह बयान आउटलुक पत्रिका की उस रिपोर्ट पर जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता प्रकाश करात और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के फोन कॉल्स टैप किए थे।

माकपा ने कहा, "यह रिपोर्ट दर्शाती है कि सरकार खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य से विपक्षी दलों के नेताओं और अपने सहयोगी दलों के नेताओं पर नजर रखने के लिए कर रही है।"

माकपा ने कहा कि लोकतांत्रिक प्रणाली में फोन टैपिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पार्टी ने कहा कि सरकार को संसद में इस मुद्दे पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+