क्या है फेसबुक की लोकप्रियता की वजह?
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर में 35 करोड़ से अधिक लोग फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका के मिसुरी विश्वविद्यालय के सहायक प्रोफेसर केविन वाइज फेसबुक की लोकप्रियता से जुड़े मुद्दों की पड़ताल में जुटे हैं।
केविन ने कुछ लोगों के स्वभावों का अध्ययन किया जो फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि इस वेबसाइट पर लोग एक दूसरे से मिलने और परिचय का दायरा बढ़ाने के लिए पहुंचते हैं।
फेसबुक को लेकर केविन का अध्ययन जारी है। उन्होंने कहा, "हम यह पता लगा रहे हैं कि फेसबुक के प्रयोग के दौरान लोगों की प्रतिक्रिया क्या होती है। हम यह चाहते हैं कि इस वेबसाइट के प्रति लोगों की धारणा क्या है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications