क्विक अलर्ट के लिए
For Daily Alerts
ग्रेटर नोएडा में 2 लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म
ग्रेटर नोएडा, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में चार युवकों ने दो लड़कियों के साथ शुक्रवार रात सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक दीपक, जीतू उर्फ जितेंद्र, विकी और प्रशांत कुमार ने 19 से 20 वर्ष की दो लड़कियों को प्रलोभन देकर ग्रेटर नोएडा के एक अपार्टमेंट में शुक्रवार रात उनके साथ दुष्कर्म किया।
पीड़ित लड़कियां शनिवार सुबह किसी तरह से वहां से भाग निकलीं और उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों लड़कियों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया और दोषियों को पकड़ने की कार्रवाई शुरू कर दी।
जानकारी के मुताबिक विकी और जीतू एक प्रतिष्ठित कंपनी में काम करते हैं जबकि दो अन्य व्यक्ति छात्र बताये जाते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
Comments
देश-दुनिया की ताज़ा ख़बरों से अपडेट रहने के लिए Oneindia Hindi के फेसबुक पेज को लाइक करें