पंचायतों से नक्सलवाद से निपटने में मिलेगी मदद : प्रधानमंत्री

नई दिल्ली, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शनिवार को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के मौके पर कहा कि पंचायतें यदि प्रभावशाली ढंग से काम करें तो इससे नक्सलवाद जैसी समस्याओं से निपटने में मदद मिलेगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान के 73वें संसोधन का ग्रामीण भारत पर प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है और कमजोर तथा गरीब तबकों का सशक्तिकरण हुआ है। पंचायतों के 33 फीसदों पदों पर करीब 10 लाख महिलाएं समाज के विकास में भागीदारी कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि पंचायतों में प्रस्तावित 50 फीसदी आरक्षण लागू होने से यह संख्या बढ़कर 14 लाख तक पहुंच जाएगी।

प्रधानमंत्री ने 'पंचायत सशक्तिकरण और जवाबदेही प्रोत्साहन योजना' के तहत पुरस्कार हासिल करने वाले राज्यों को बधाई देते हुए सभी राज्यों से पंचायतों को सशक्त बनाने का आग्रह किया, जिससे सरकारी कार्यक्रमों को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाया जा सके।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+