भाजपा ने कथित फोन टैपिंग मामले में कांग्रेस को घेरा
भाजपा प्रवक्ता निर्मला सीतारमण ने आईएएनएस से कहा, "यह पूरी तरह से अलोकतांत्रिक है। इसे न्यायोचित नहीं ठहराया जा सकता। यह घटना इशारा करती है कि कांग्रेस आपातकाल के दिनों की ओर लौट रही है।"
सीतारमण आउटलुक पत्रिका की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रही थीं, जिसमें कहा गया है कि केंद्र सरकार ने केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) नेता प्रकाश करात और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के फोन कॉल्स टैप किए थे।
केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर फिलहाल प्रतिक्रिया नहीं दी है। सीतारमण ने कहा कि भाजपा सोमवार को संसद में इस मुद्दे को उठाने की योजना बना रही है।
कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने कहा, "कोई भी अवैध फोन टैपिंग को जायज नहीं ठहरा सकता है लेकिन इस मसले में सरकार का काम है कि यदि फोन कॉल्स टैप हुए हैं तो वह प्रकाश डाले।"
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता तारिक अनवर ने कहा, "फोन टैपिंग की अभी पुष्टि नहीं हुई है। ठोस सबूतों के लिए इंतजार करना चाहएि।"
माकपा ने कहा कि वह इस मुद्दे पर आधिकारिक बयान जारी करेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications