कश्मीर में गोलीबारी में नागरिक की मौत
श्रीनगर, 24 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के शोपियां जिले में शनिवार को संदिग्ध आतंकवादियों पर सेना की ओर से की गई गोलीबारी में एक स्थानीय नागरिक मारा गया और पांच अन्य घायल हो गए।
एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "कुछ संदिग्ध गतिविधियां भांपकर गोलीबारी की गई। इस गोलीबारी में एक नागरिक मारा गया और एक अन्य घायल हो गया। "
नागरिक के मारे जाने की खबर फैलते ही लोग सड़कों पर उतर गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शनकारियों ने सेना के वाहनों पर पथराव भी किया और दो वाहनों को अगा लगा दी। सुरक्षा बलों की ओर से की गई गोलीबारी में चार अन्य ग्रामीण घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications