ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बना रहा चीन: एसएम कृष्णा

SM Krishna
नई दिल्ली। भारत से लगी सीमा पर गतिविधियों पर खास ध्‍यान रखने वाला चीन अब ब्रह्मपुत्र नदी पर बांध बना रहा है। भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा ने भी यह बात स्‍वीकार की है। हालांकि कृष्‍णा ने इस पर कहा है कि चीन ने भारत को आश्वस्त किया है कि बिजली पैदा करने के लिए तिब्बत में सांगपो नदी पर निर्माणाधीन बांध से ब्रह्मपुत्र का प्रवाह प्रभावित नहीं होगा।

यह बात कृष्‍णा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान कही। उन्‍होंने कहा, "यह सही है कि मेरी बीजिंग यात्रा के दौरान यह मामला उठा था। चीन के विदेश मंत्री ने मुझे आश्वस्त किया कि बांध के बनने से पानी की कोई कमी नहीं होगी और इससे ब्रह्मपुत्र के प्रवाह पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।"

पढ़ें- मिसाइल तकनीक में चीन से काफी पीछे भारत

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रविशंकर प्रसाद के एक पूरक प्रश्न के जवाब में कृष्णा ने यह जानकारी दी। प्रसाद ने चीन के बांध से भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर सवाल उठाया था क्योंकि चीन के साथ भारत का कोई जल बंटवारा समझौता नहीं है। प्रसाद ने उनके जवाब पर कड़ी प्रतिक्रिया जताते हुए इस मुद्दे पर चर्चा कराए जाने की मांग की।

प्रसाद ने कहा, "उन्होंने स्वीकार किया कि चीन एक बांध बना रहा है। हमें इस एक चर्चा करानी चाहिए।" सांगपो पर बने बांध का आकार यांगत्जी नदी पर बने थ्री गोर्जेस बांध से बड़ा होगा। अनुमान है कि सांगपो पर बने बांध से 40,000 मेगावॉट बिजली पैदा की जा सकेगी। यह थ्री गार्जेज बांध से पैदा बिजली का दोगुना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+