दिल्ली: लाजपत नगर विस्फोट मामले में 3 को मृत्युदंड
नई दिल्ली। दिल्ली की एक स्थानीय अदालत ने दिल्ली के लाजपत नगर में बम धमाके के तीन दोषियों को मौत की सजा सुनाई है। इस विस्फोट में 13 लोगों की मौत हो गई थी। न्यायाधीश एस. पी. गर्ग ने तीन को मृत्युदंड, एक को आजीवन कारावास, एक को चार वर्ष व दो माह की कैद और छठे दोषी को सात वर्ष कैद की सजा सुनाई।
पिछले सप्ताह मुकदमा दायर करने वालों की ओर से दोषियों के लिए मृत्युदंड की मांग की थी, जबकि बचाव पक्ष ने अदालत से उदारता बरतते हुए चार दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के लिए कहा था। बचाव पक्ष ने आजीवन कारावास की अपील इस वजह से की थी क्योंकि चारों दोषी सुनवाई के दौरान 14 वर्ष जेल में रह चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि दो मई 1996 में लाजपत नगर के सेंट्रल मार्केट में शक्तिशाली विस्फोट हुआ था, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी और 39 घायल हो गए थे।













Click it and Unblock the Notifications