हरदोई में मारा गया कुख्यात गैंगस्टर
हरदोई। उत्तर प्रदेश के विशेष कार्रवाई दस्ते (एसटीएफ) ने 40 आपराधिक मामलों में वांछित अनवर डूडी को हरदोई जिले में बुधवार देर रात मार गिराया।
जिले के संडीला इलाके में एसटीएफ ने डूडी को ढेर कर दिया जबकि उसके कुछ साथी मौके से फरार हो गए। एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवीन अरोड़ा ने बताया कि सूचना के आधार पर बुधवार की रात छिरैया गांव के पास डूडी की घेराबंदी की गई। चारों ओर से पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर उसने बच कर भागने के लिए साथियों सहित फायरिंग शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक चली सशस्त्र मुठभेड़ के बाद डूडी मारा गया।
अरोड़ा ने कहा कि अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे डूडी के के साथियों को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों ने अभियान शुरू कर दिया है। एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक अपराधी डूडा के खिलाफ बरेली, मुरादाबाद, हरदोई, बदायूं, शाहजहांपुर सहित अन्य जिलों में हत्या, अपहरण, लूट और डकैती के करीब 40 मामले दर्ज थे।













Click it and Unblock the Notifications