नहीं चाहिए महंगाई बढ़ाने वाली सरकार: भाजपा

BJP Rally
नई दिल्ली। लगातार बढ़ती महंगाई के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राजधानी में भव्‍य रैली का आयोजन किया। रैली में भाजपा ने कहा कि ऐसी सरकार जो महंगाई को नियंत्रित करने में असफल है, हमें नहीं चाहिए। उसे उखाड़ फेंको। संप्रग सरकार लोगों का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है। इसे तत्‍काल भंग कर देना चाहिए।

रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ने कहा कि कांग्रेस का एक भी मंत्री महंगाई को लेकर जवाब देने की स्थिति में नहीं है। गडकरी ने लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि ऐसी सरकार को तुरंत उखाड़ फेंकना चाहिए। केंद्र की गलत नीतियों का हरजाना आम जनत को भुगतना पड़ रहा है।

पढ़ें- महंगाई से जुड़ी अन्‍य खबरें

इस मौके पर भाजपा के वरिष्‍ठ नेता लाल कृष्‍ण आडवाणी ने कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से गरीब और ज्‍यादा गरीब होते जा रहे हैं, वहीं अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। महंगाई के कारण लोग अपने बच्‍चों को दालें, सब्जियां व फल नहीं दे पा रहे हैं। आडवाणी ने कहा कि यदि केंद्र ने जल्‍द ही महंगाई पर लगाम नहीं कसी तो परिणाम भुगतने को तैयार रहे।

रैली में मौजूद राजनाथ सिंह, सुषमा स्‍वाराज, अरुण जेटली, मुरली मनोहर जोशी समेत अन्‍य नताओं ने भी केंद्र को जमकर कोसा। सभी ने कहा कि मंदी खत्‍म हो जाने के बाद खाद्य वस्‍तुओं की कीमतें कम होनी चाहिए थीं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बल्कि पेट्रोल, डीजल, गैस, दूध, फल, सब्जियों, आदि के दाम आसमान चढ़ गए।

रैली के बाद जब भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने संसद भवन की ओर कूच किया तो उन्‍हें रास्‍ते में ही गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि सभी को बाद में छोड़ दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+