दिल्ली के भीड़ वाले इलाकों से दूर रहें : विदेशी दूतावास
अमेरिकी दूतावास की चेतावनी के बाद आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने अपने चेतावनी के स्तर को बढ़ाकर 'उच्च सतर्कता' कर दिया है जो तीसरा सबसे ऊंचा चेतावनी स्तर है। इसमें कहा गया, "हम आस्ट्रेलिया के नागरिकों को इन बाजारों में अपनी उपस्थिति कम करने की सलाह देते हैं।"
गुरुवार को जारी सलाह में कहा गया है कि इस बात की विश्वसनीय सूचना है कि चांदनी चौक, कनाट प्लेस, ग्रेटर कैलाश, करोल बाग, महरौली और सरोजिनी नगर सहित अन्य बाजारों को आने वाले दिनों या एक सप्ताह के दौरान आतंकवादी निशाना बना सकते हैं।
ब्रिटिश उच्चायोग ने भी अपनी सलाह में कहा कि इस बात के संकेत बढ़ रहे हैं कि आतंकवादी नई दिल्ली पर हमले की योजना बना रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता पी.जे.क्राउली ने कहा कि नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास द्वारा जारी बयान एक विवेकपूर्ण चेतावनी है। इस बारे में कुछ निश्चित सूचनाएं हैं लेकिन उनको सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।













Click it and Unblock the Notifications