सेक्स गुरू नित्यानंद हिमाचल में गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक नित्यानंद गत 27 मार्च से सोलन के अरकी इलाके में रह रहे थे। बुधवार को बेंगलुरु पुलिस ने स्वामी नित्यानंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल नित्यानंद को रिमांड पर लिया गया है। संभवत: दो दिन के अंदर उन्हें यहां लाया जाएगा।
देखें- वो वीडियो जहां से सेक्स स्कैंडल की शुरुआत हुई | सेक्स स्कैंडल की खबरें
हाल ही में खबर आयी थी कि नित्यानंद हरिद्वार में आयोजित कुंभ मेले में गए हुए हैं। उसी के आधार पर पुलिस ने उत्तराखंड व हिमाचल प्रदेश के संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारे।
गौरतलब है कि नित्यानंद का सेक्स स्कैंडल मार्च 2010 में उजागर हुआ था। एक मार्च को स्थानीय टेलीविजन चैनलों ने नित्यानंद का वो वीडियो प्रसारित किया, जिसमें वे एक तमिल अभिनेत्री व अन्य स्त्री के साथ अश्लील हरकतें करते देखे गए। वीडियो के प्रसारित होते ही कर्नाटक और तमिलनाडु की जनता में खासा आक्रोश व्याप्त हो गया। स्वामी के आश्रम में तोड़फोड़ भी हुई।