भाजपा की रैली से अस्त-व्यस्त दिल्ली
भाजपा से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ें
रैली में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम सुबह ही राजधानी के रामलीला मैदान पहुंचने लगा। भाजपा नेताओं के मुताबिक इस रैली में लगभग तीन लाख लोग शामिल हो रहे हैं। रामलीला मैदान में आयोजित इस रैली को पार्टी के लगभग सभी वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। इसके बाद हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जंतर मंतर की ओर कूच करेंगे। इन सबसे दिल्ली में में ट्रैफिक जाम स्वाभाविक है।
रैली के कारण रिंग रोड, मथुरा रोड, इंडिया गेट, तिलक मार्ग, आसफ अली रोड, टॉलस्टाय रोड, सिकंदरा रोड, बाराखम्बा रोड, संसद मार्ग और अशोक रोड में यातायात सबसे अधिक प्रभावित हुआ। इन मार्गो से गुजरने वालों लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दिल्ली की खबरें पढ़ें
भाजपा संसदीय दल के अध्यक्ष लालकृष्ण आडवाणी, लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज, राज्यसभा में विपक्ष के नेता अरुण जेटली, पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह सहित अन्य वरिष्ठ नेता इस रैली को संबोधित करेंगे। पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी के नेतृत्व में पार्टी का यह पहला और बड़ा सरकार विरोधी आयोजन है। इंदौर में संपन्न हुए पार्टी के राष्ट्रीय अधिवेशन में गडकरी ने इस रैली के आयोजन की घोषणा की थी।













Click it and Unblock the Notifications