ब्राजील में 5 तस्कर मारे गए
रियो डी जनेरियो, 21 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्राजील के रियो डी जनेरियो शहर में मंगलवार को पुलिस ने मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले एक गिरोह के कम से कम पांच प्रमुख सदस्यों को मार गिराया।
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि जोसे सबिनो इलाके में दोनों ओर से जमकर गोलीबारी हुई और इस दौरान पांच तस्कर मार दिए गए। इस दौरान 57 वर्ष एक व्यक्ति घायल हो गया।
पुलिस अधिकारियों ने मौके से दो राइफल, एक मशीनगन, दो पिस्तौल, एक ग्रेनेड, एक रेडियो और विस्फोटक बरामद किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications