दिल्ली में हल्की बारिश रही बेअसर
नई दिल्ली। सोमवार शाम दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। लेकिन कड़ी धूप से झुलसती दिल्ली पर इस बूंदाबांदी का बिल्कुल असर नहीं हुआ। आज मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से आठ डिग्री अधिक था।
पढें - तपती दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार बारिश से तपामान पर कोई असर नहीं पड़ा। मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। आईएमडी के अनुसार यह हल्की बारिश पश्चिमी विक्षोभ की वजह से हुई थी। आज तापमान में फिर बढ़ोत्तरी की संभावना है।













Click it and Unblock the Notifications