विधायक दल में एकता लाना मेरी प्राथमिकता: संगमा

शिलांग। मेघालय के मुख्यमंत्री लपांग द्वारा अपना इस्तीफा राज्यपाल को भेजे जाने के बाद मुख्यमंत्री पद के इकलौते उम्मीदवार मुकुल संगमा हैं। संगमा के नेतृत्व में ही लपांग के खिलाफ यह मुहिम चलाई गई जिसके फलस्वरूप लपांग का अपने विधायकों पर से नियंत्रण हटता गया।

मेघालय कांग्रेस के ज्यादातर विधायकों द्वारा मनोनीत मुख्यमंत्री मुकुल एम. संगमा अब अपनी प्राथमिकताएं तय करने में लगे हैं। संगमा के मुताबिक वह सबसे पहले कांग्रेस विधायक दल के अंदर समन्वय और एकता सुनिश्चित करने का प्रयास करेंगे। संगमा ने सोमवार को कांग्रेस विधायक दल का नया नेता चुने जाने के बाद कहा, "अपसी मतभेदों को दूर करने के लिए कुछ ठोस प्रयास किए जाएंगे।"

उल्लेखनीय है कि मतदभेद के बाद नई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान को मना पाने में असफल रहे लपांग ने सोमवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल आ.एस. मूसाहारी को सौंप दिया। मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले डी.डी. लपांग ने विधायक दल की बैठक में संगमा का नाम प्रस्तावित किया था। मौजूदा सरकार में संगमा उप मुख्यमंत्री थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+