छत्तीसगढ़ के स्कूलों में मोबाइल पूरी तरह प्रतिबंधित

छत्तीसगढ़ सरकार ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में मोबाइल फोन के प्रयोग पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। विद्यालय शिक्षा विभाग के सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने विद्यालयों में शिक्षकों और छात्रों द्वारा मोबाइल फोन के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश जारी किया है। शिक्षा विभाग ने सभी 18 जिलों के अधिकारियों से कहा है कि वे यह सुनिश्चित करें कि इस आदेश का कड़ाई से पालन हो।
पढ़ें- छत्तीसगढ़ की अन्य खबरें
सूत्रों के अनुसार विशेष परिस्थिति में विद्यालय प्रमुख के आदेश के बाद ही शिक्षक या छात्र मोबाइल फोन का प्रयोग कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि कक्षा में मोबाइल फोन के अधिक इस्तेमाल से तंग आकर छात्रों और अभिभावकों ने शिकायत की थी। इन लोगों ने कहा था कि मोबाइल फोन की वजह से शैक्षणिक वातावरण प्रभावित होता है।












Click it and Unblock the Notifications