वार्न ने की ललित मोदी की सराहना
वार्न ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट पर की गई अपनी एक टिप्पणी में कहा, "मैं ललित मोदी और उनकी टीम को इस बार भी आईपीएल का शानदार आयोजन करने के लिए मुबारकबाद देता हूं। आईपीएल में मेरा अनुभव बेहतरीन रहा।"
उल्लेखनीय है कि वार्न की अगुवाई में रॉयल्स का प्रदर्शन पहले संस्करण को छोड़ बीते दोनों संस्करणों में औसत रहा। रॉयल्स ने आईपीएल के पहले संस्करण का खिताब उस समय जीता था जब उसे क्रिकेट के जानकार हल्के में ले रहे थे। दूसरे और तीसरे संस्करण में टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और वह सेमीफाइनल में भी जगह नहीं बना सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications