चीन में दूध पीने से 200 छात्र बीमार
समाचार पत्र 'चाइना डेली' ने प्रांतीय सरकार के एक प्रवक्ता के हवाले से मंगलवार को बताया कि पश्चिमोत्तर शांझी प्रांत के हांजोंग शहर में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों के 100 से अधिक छात्रों ने सोमवार को दूध पीने के बाद उल्टी और पेट में दर्द की शिकायत की। उनमें से 27 छात्रों को अस्पताल में दाखिल कराना पड़ा था।
प्रवक्ता के मुताबिक आंकांग शहर में भी करीब 100 छात्रों में ऐसे ही लक्षण देखे गए और इनमें से 20 छात्रों को अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
बाद में गुणवत्ता निरीक्षण अधिकारियों ने दूध आपूर्तिकर्ता के उत्पादों को सील कर दिया है। प्रवक्ता ने बताया कि छात्रों की हालत स्थिर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications