शंघाई में 6,000 से अधिक लोग गिरफ्तार
पुलिस ने 6,000 से अधिक लोगों को चोरी, अश्लील साहित्य और वेश्यावृति जैसे मामलों से जुड़े रहने के आरोप में गिरफ्तार किया। पुलिस ने शंघाई में अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो के शुरू होने से पहले अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रखा है।
अंतर्राष्ट्रीय एक्सपो एक मई से आरंभ होने वाला है। चीनी समाचार पत्र 'चाइना डेली' के अनुसार पुलिस अभियान में 30,000 से अधिक अधिकारी शामिल हैं। उन्होंने 900 जगहों पर छापेमारी की और 6,402 लोगों को गिरफ्तार किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications