आईपीएल खिताब न जीतने का मलाल: शाहरुख
नाइट राइडर्स पहले दोनों संस्करणों में फिसड्डी साबित रही थी। तीसरे संस्करण में उसका प्रदर्शन पहले के मुकाबले थोड़ा बेहतर रहा लेकिन इस बार भी वह सेमीफाइनल में जाने से चूक गई। तीसरे संस्करण में उसे छठे स्थान से संतोष करना पड़ा है।
शाहरुख ने सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, "इस बात का मलाल है कि हम तीन वर्षो में नाइट राइडर्स को खिताबी जीत नहीं दिला सके। टीम के खिलाड़ियों को शुभकामना देना चाहता हूं कि वे आगे जहां से भी खेलें, अच्छा खेलें। ये शानदार खिलाड़ी हैं।"
उन्होंने कहा, "दादा (गांगुली) शानदार लय में रहे। कुछ खिलाड़ियों को खेलना का मौका नहीं मिला लेकिन उम्मीद है कि उनमें पहले से ज्यादा संयम और लचीलापन आया होगा। कभी-कभार कुछ चीजें अच्छी नहीं हो पाईं, फिर भी सब कुछ ठीक रहा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications