मुक्केबाजी चैम्पियन ने जेल में आत्महत्या की
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक पुलिस का कहना है कि एडविन 'इंका' वालेरो को पत्नी की हत्या के आरोप में हिरासत में लेने के बाद काराबोबो पुलिस स्टेशन में रखा गया था। उसने वहीं सोमवार को अपने कपड़ों की मदद से फांसी लगाकर जान दे दी।
वालेरो ने रविवार को पत्नी जेनिफर केरोलिना विएरा की हत्या का जुर्म कबूल कर लिया था। वालेरो और विएरा रविवार को वेलेंसिया के एक होटल में ठहरे थे, जहां विएरा की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी।
वालेरो को इससे पहले भी अपनी पत्नी, मां और बहन पर हमला करने के आरोप में हिरासत में लिया जा चुका था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications