मुंबई और दिल्ली हवाई अड्डों पर 41,000 से अधिक यात्री फंसे
नागरिक उड्डयन सचिव एम.माधवन नांबियार ने यहां संवाददाताओं को बताया, "दिल्ली और मुंबई हवाई अड्डों पर लगभग 41,435 यात्री फंसे पड़े हैं। यूरोप में स्थिति अभी भी भयावह बनी हुई है।"
नांबियार ने कहा, "स्थिति की जायजा लेने के लिए हवाई अड्डों पर स्थित अधिकारी कुछ समय में दोबारा बैठक करने वाले हैं। उसके बाद हमें जानकारी प्राप्त होगी।"
नांबियार ने कहा कि यूरोप में हालात ठीक होने तक देश की दो प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय विमानन कंपनियां एयर इंडिया और जेट एयरवेज सोमवार से अन्य मार्गो के जरिए अपनी उड़ानें शुरू कर देंगी।
एयर इंडिया अमेरिका और कनाडा के लिए काहिरा (मिस्र) के रास्ते तथा जेट एयरवेज एथेंस (ग्रीस) के रास्ते इन गंतव्यों के लिए उड़ानें भरेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications