थरूर मामला : प्रधानमंत्री ने की थी केरल के नेताओं से बात
कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री ने थरूर का इस्तीफा मंजूर करने से पूर्व चेन्निथला और चांडी से फोन पर बातचीत की। थरूर चूंकि केरल से सांसद हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में केरल की टीम के पक्ष में थे, इसलिए प्रधानमंत्री ने इन नेताओं से बातचीत की।"
थरूर ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा देने के बाद मंगलवार को केरल के सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ शिक्षा का अधिकार कानून के मुद्दे पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि थरूर का विदेश राज्यमंत्री के पद पर पिछले करीब 11 महीने का कार्यकाल विवादों से भरा रहा। कभी पंचतारा होटल में रहने के कारण तो कभी ट्वीट करने के लिए और कभी बयानों के लिए वह हमेशा सुर्खियों में रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications