भारतीय मूल के पादरी पर चलेगा मुकदमा
पादरी के वकील जियोवान्नी गेब्बिया ने सोमवार को कहा कि इस मामले में जल्द ही सुनवाई होगी।
तमिलनाडु के मदुरै से संबंध रखने वाले 40 वर्षीय पादरी डेविड को पिछले हफ्ते जेल से रिहा करके टेरामो कस्बे में नजरबंद कर दिया गया है।
गेब्बिया ने कहा कि वह (पादरी) अब कुछ ठीक हैं क्योंकि कैद की वजह से संभावित खतरा टल गया है।
पादरी ने स्वीकार किया है कि वह 19 दिसंबर को एक बच्ची के घर गया था। उस समय बच्ची के माता-पिता कहीं बाहर गए हुए थे। उसने उसे एक सांता क्लाज दिया और उसके बाद उससे छेड़छाड़ की।
वर्ष 1987 में डेविड को विधिवत पादरी बनाया गया था। पिछले सप्ताह पादरी को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अपनी बीमार मां को देखकर भारत से वापस लौट रहा था।
गेब्बिया ने कहा कि अगर इस मामले में पादरी को दोषी पाया जाता है तो उसे 14 साल तक की जेल हो सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications